फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आज

Mon, 26 Feb 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर स्थित बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल स्थित कांफ्रेंस हाल में मंगलवार 27 फरवरी को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की बैठक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने बताया कि यह बैठक मंगलवार 27 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल झज्जर में होगी। इस बैठक में बिजली व बिलों से संबंधित (चोरी और अनऑथराइज्ड लोड के केसों को छोड़कर) मामलों की सुनवाई होगी। यदि कोई उपभोक्ता अपने परिवाद को लेकर कार्यकारी अभियंता या एसडीओ की कार्रवाई से संतुष्ट न हो तो वह चेयरमैन, अधीक्षण अभियंता के समक्ष अपनी बात रख सकता है। उन्होंने बताया कि फोरम में उपभोक्ता की बिजली से जुड़ी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें