फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव सांखोल में नए स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू

Sun, 17 Mar 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव सांखोल में शनिवार को नए स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है। वर्तमान में गांव में एक प्राथमिक और एक सेकेंडरी स्कूल है, लेकिन सेकेंडरी स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण स्कूल को दो शिफ्ट में चलाया जाता है। वहीं दूसरी तरफ बच्चों के लिए खेलने का मैदान भी नहीं है। ऐसे में ग्रामीण एसडीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलकर लंबे समय से नए स्कूल के निर्माण की मांग कर रहे थे। स्कूल के लिए पंचायत द्वारा शिक्षा विभाग को जमीन सौंप दी थी। इसके चलते शनिवार को शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। सरपंच प्रतिनिधि राज मास्टर ने बताया कि नए स्कूल का निर्माण एक सपने के पूरे होने जैसा लग रहा है और उम्मीद है कि आने वाले समय में एक बेहतरीन स्कूल का निर्माण होगा। इस मौके पर अनिल, कप्तान, कुलबीर, जेई अजय छिकारा, प्रिंसिपल संजय राठी, अमित, जय, समिति प्रधान संजय, नरेंद्र, रामकरण, अनिल और ओम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें