फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शुरू हुआ फोरलेन मिनी बाईपास का निर्माण

Thu, 25 May 2023 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नेशनल हाईवे 334बी से लेकर बहादुरगढ़ रोड को जोड़ने वाले मिनी बाईपास का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू करा दिया है। 1200 मीटर लंबे इस बाईपास पर करीब सात करोड़ की लागत आएगी। यह शहर का पहला फोरलेन बाईपास है।
विज्ञापन

इसका निर्माण 31 अक्तूबर 2021से शुरू हुआ था लेकिन सड़क पर मिट्टी और रोडे डालकर इसे बीच में ही छोड़ दिया गया था। अमर उजाला ने लोगों की इस परेशानी को प्रमुखता से उठाकर 22 अप्रैल को समाचार भी प्रकाशित किया था। इसके बाद शासन स्तर पर इसका संज्ञान लिया गया और काम शुरू करा दिया गया। इसका निर्माण अधूरा रहने से लोग काफी परेशान थे। धूल मिट्टी उड़ती थी। इसका काम शुरू होने से लोग काफी खुश हैं। इसके निर्माण के बाद झज्जर-सांपला रोड 334बी नेशनल हाईवे और बहादुरगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को शहर के बीच या एनएच 352 से नहीं गुजरना पड़ेगा। यह फोरलेन 334 बी से सीधा जुड़ेगा। इसमें करीब 1200 मीटर के रोड को फोरलेन किया जाना है, जबकि सांपला रोड से रोहतक रोड तक इस सड़क का निर्माण कार्य फिलहाल नहीं किया जा रहा है।
सात-सात मीटर होगी चौड़ाई
इसके निर्माण से रोड की चौड़ाई बढ़ाकर दोनों तरफ सात-सात मीटर की जाएगी। शहर के अंदर वाहनों का दबाव कम होगा। जो वाहन पहले शहर के अंदर से होकर जाते थे फोरलेन बनने से वह बाहर से ही निकल जाएंगे। जिससे शहर में जाम की समस्या भी दूर होगी। शहर के सेक्टर नौ के लोगों को भी रोड के फोरलेन होने से फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
शहर के मिनी बाईपास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क का निर्माण तजी से किया जा रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
- सुमित कुमार, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें