फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अनाज मंडी में शुरू हुआ धर्म कांटे का निर्माण

Mon, 25 Sep 2023 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में आखिरकार बीस दिन बाद धर्म कांटा निर्माण कार्य शुरू रविवार को शुरू हाे गया। संभावना है कि अगले महीने तक धर्म कांटा बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां किसानों की फसल की तुलाई निशुल्क होगी।
विज्ञापन

करीब 22 लाख रुपये की लागत से बना रहे धर्म कांटे को बनाने के लिए कभी मजदूरों की कमी तो कभी सरिया कमी व अन्य तकनीकी कमियां बार-बार आ रही थी। वहीं बारिश के कारण भी काम बाधित हुआ है, लेकिन रविवार को सरिया बाहर की और लगाने का काम किया जा रहा है। यहां बता दे कि अमर उजाला ने 20 सितंबर को किसानों को धर्मकांटे के लिए करना होगा इंतजार शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें बताया था कि काफी समय से इसका काम बंद पड़ा है। इसके चलते किसानों को इस बार भी तुलाई का काम बाहर करवाना पडे़गा।हरियाणा मार्केट बोर्ड की ओर से एजेंसी को वर्क आर्डर दिए करीब महीना पहले दे दिए गए थे, लेकिन तकनीकी व मौसम खराबी के चलते काम में बार-बार काम में बाधा आ रही थी। अब रविवार को सरिया बधाई का काम और अन्य काम शुरू कर कर दिया गया। जल्दी पोर्टा केबिन लाकर अनाज मंडी परिसर में रख दिया जाएगा ।ठेकेदार जयपाल सिंह ने बताया कि धर्मकांटे के पोर्टा केबिन जल्द ही फरीदाबाद से आ जाएगा। पोर्टा केबिन में फसल की तुलवाई की मशीन, कंप्यूटर व अन्य आवश्यक चीजें रखी जाती है।

आढ़तियों ने भी रखी थी मांग
गौरतलब है कि बीते 2 दिन पहले एचसीएस अधिकारियों ने मंडी परिसर का दौरा किया था। इस दौरान आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरेंद्र सिलाना, पूर्व प्रधान चांद सिंह पहलवान वह अन्य आढ़तियों ने धर्म कांटे व एटीएम को जल्द से जल्द बनवाने की मांग भी रखी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए धर्म कांटे की बनाने का काम दोबारा से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें