फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को देखते हुए जरूरी है हर महिला सशक्त व आत्मनिर्भर बनें : सरला देवी

Wed, 27 Nov 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : संविधान दिवस पर शपथ लेते हुए मुख्य वक्ता, प्राचार्य, स्टॉफ व छात्राएं।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस को लेकर विस्तार व्याख्यान हुआ। इसकी मुख्य वक्ता दुर्गा शक्ति से सहायक उप निरीक्षक सरला देवी रही। सरला देवी ने छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के समाज को देखते हुए जरूरी है कि हर महिला सशक्त, आत्मनिर्भर बने। प्राचार्य डाॅ. आशा शर्मा ने बताया कि डाॅ. भीमराव अंबेडकर एक प्रसिद्ध समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ और न्यायविद थे और उन्हें भारतीय संविधान का जनक भी कहा जाता है। उधर इंटर्नशिप कर रही द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने महाविद्यालय के गोद लिए हुए गांव बामड़ोली व सांखोल में गवर्नमेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं को संविधान दिवस के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम का आयोजन एसएस क्लब, लीगल सैल, आउटरीच सैल, वाईआरसी, एनएसएस द्वारा किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें