फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कलश यात्रा निकाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Sun, 28 Jun 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp10- बेरी-डीघल मार्ग पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली गई यात्रा में शामिल लोग। संव
विज्ञापन
बेरी। बेरी-डीघल मार्ग पर जाहया मंदिर के पास नाथों वाली तपोभूमि सुखदर्शन में भगवान शिव व हनुमान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा क गई। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नाथों वाली तपोभूमि से शुरू होकर बड़ा महादेव मंदिर, देवी मंदिर वाली गली, बस स्टैंड, शिव चौक, मेन बाजार, बौड़ा कुआं मंदिर से होते हुए वापस जाहया मंदिर के पास नाथों की तपोभूमि में पहुंची। कलश यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ पूरे शहर की परिक्रमा की। बाबा रविंद्र उर्फ रवि नाथ ने बताया कि नाथों वाली तपोभूमि में बाबा वेदप्रकाश शर्मा ने 41 दिन पंचधूनी तपस्या की गई। तपस्या पूरी हाेने पर हनुमान व शिव की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई हैं। 29 जून को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

27jjrp10- बेरी-डीघल मार्ग पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली गई यात्रा में शामिल लोग। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें