फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की गारंटी चीन के खिलौने की तरह: डॉ. मनीष

Fri, 20 Sep 2024 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 7 गारंटी और 15 वादे किए हैं। कांग्रेस की गारंटी चीन के खिलौने की तरह है, जो जल्दी ही टूट जाती है। यह बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं, वो महज चुनावी जुमले हैं। डॉ. मनीष यादव ने वीरवार को मोहल्ला ढ़ाणी, मोहल्ला पंजाबी, मोहल्ला कुम्हाराण, मोहल्ला कायमपुरा, मोहल्ला सलीमाबाद, मोहल्ला कोकाबंगड़ी व भानाराम कॉलोनी में सभा की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल राज करने के बाद भी किसानों के लिए एमएसपी पर अपनी जुबान नहीं खोली। चुनाव के समय कांग्रेस को किसानों की याद आई है। कांग्रेस की हालात आज हाथी के दांत दिखाने और तथा खाने के और वाली है। कांग्रेस के झूठे घोषणापत्र और छलावे को हरियाणा की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के नेताओं को हरियाणा व हरियाणा के लोगों से कोई मतलब नहीं है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण है कि कांग्रेस ने हरियाणा की धरती से अपना चुनावी घोषणापत्र जारी नहीं किया। डॉ. मनीष यादव ने कि आप पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, और बस यात्रा में कई सुधार किए हैं। प्रदेश में आप की सरकार बनने पर 24 घंटे बिजली तथा 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। सरकारी स्कूलों को सुधारने, प्राइवेट स्कूलों की फीस का बोझ कम करने और हर बच्चे को अच्छी शिक्षा प्रदान करने का वादा केजरीवाल सरकार द्वारा पूरा किया जाएगा। कहा कि हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी के मामले में पहले स्थान पर है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद युवाओं के लिए रोजगार सृजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें