-फोटो 53 : कांग्रेस कार्यालय में मौन धारण कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्प
बहादुरगढ़। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून के कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत के विकास के लिए दूरगामी सोच के तहत कई कल्याणकारी नीतियां बनाकर लागू की। प्रदीप जून, धर्मबीर भगत, सुरेंद्र जून, रामकुमार जून, कर्मबीर राव, देवेंद्र दहिया, राजेंद्र जून माजरा, सुरजीत दलाल, चतर सिंह खत्री, कृष्ण राठी, बलजीत लोहचब, अमन जाखोदा, धर्मपाल बोहत, विपिन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा दिखाए गए देश सेवा के मार्ग पर चलने का प्रण लिया। वहीं, कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। राजेंद्र