बादली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान 14 मार्च को बादली हलके के विभिन्न गांवों में जनसभा करेंगे। यह जानकारी विधायक कुलदीप वत्स ने दी। उन्होंने बताया कि उदयभान हलके के गांव बुपनियां, गुभाना, बादली और लाडपुर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हरियाणा को तोड़ने का काम किया है जिसे जोड़ने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू की गई। जिसमें भाजपा की जनविरोधी नीतियों से भी लोगों को अवगत करवाया जाएगा। संवाद