फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र जून के पास 36.25 करोड़ की अचल संपत्ति

Wed, 11 Sep 2024 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र जून द्वारा दिए गए शपथ पत्र में 2024 में दिए शपथ पत्र के अनुसार राजेंद्र जून के पास 95 हजार की नकदी समेत 3.18 करोड़ की चल संपत्ति और जमीन, पेट्रोल पंप समेत करीब 36.25 करोड़ की अचल संपत्ति है। राजेंद्र जून ने इस बार विधानसभा से 20 लाख रुपये का लोन ले रखा है। उनकी पत्नी शबनम के पास वर्ष 2019 में 3 करोड़ 74 लाख रुपये की नकदी व बैंक बैंलेंस था। 5 करोड़ 15 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति थी।वर्ष 2019 के चुनाव में दिए शपथ पत्र में राजेंद्र जून नकदी, बैंक बैलेंस और चल-अचल संपत्ति समेत करीब 40 करोड़ के मालिक थे। इसमें जून के पास 40 हजार की नकदी व एक करोड़ 58 लाख की एफडी समेत 2 करोड़ 21 लाख रुपये की धनराशि थी। पेट्रोल पंप, 19 एकड़ जमीन समेत राजेंद्र जून के पास 37 करोड़ 75 लाख रुपये चल-अचल संपत्ति थी। इस बार शबनम जून के पास 75 हजार की नकदी समेत 7 करोड़ 93 लाख रुपये की चल संपत्ति है। शबनम जून के पास 4.5 करोड़ की अचल संपत्ति है। वर्ष 2014 में दिए शपथ पत्र के अनुसार राजेंद्र जून की संपत्ति करीब 31 करोड़ थी। शबनम के पास 2014 में 6 करोड़ 10 लाख रुपये की नकदी व बैंक बैलेंस और चल-अचल संपति 2014 में 6 करोड़ 88 लाख की थी।
विज्ञापन



।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें