गाजीपुर बॉर्डर पर भूप सिंह का अभिनंदन करते राकेश टिकैत।
- फोटो : Bahadurgarh
किसान आंदोलन में बॉर्डर पहुंचे दलाल खाप-84 के प्रधान चौ. भूप सिंह का किसान नेता राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन में सहयोग के लिए शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
इस दौरान टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन में खापों का बहुत बड़ा सहयोग है। आंदोलन की शुरुआत से ही खापों ने अपनी जिम्मेदारी समझकर दिन रात मेहनत की है। इसी का नतीजा है कि मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में लाखों लोग शामिल हुए। दलाल खाप 84 के लोगों ने बड़ी संख्या में बसों व गाड़ियों से पहुंचकर पंचायत में भागीदारी की। खाप ने लगातार टीकरी बॉर्डर पर भंडारा चलाया। टिकैत ने बताया कि किसान आंदोलन को 10 महीने होने के मौके पर 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा रणनीति बना रहा है ताकि सरकार देश के किसानों की बात मान ले और तीनों नए कृषि कानूनों को वापिस ले। प्रधान भूप सिंह दलाल के साथ दीपक देशवाल दुल्हेड़ा, जयकिशन देशवाल, कृष्ण, रामचंद्र, सरदार नरेश देशवाल, धर्मसिंह, ज्ञाने, देवेंद्र दलाल छारा, पाले शर्मा, सुंदर आदि मौजूद रहे।