-फोटो 57 : भैया दूज पर अपने भाई को तिलक कर उन्हेें गोला भेंट करते हुए बहन।
भैया दूज पर्व के दिन रविवार को शहर में भीड़भाड़ रहने के कारण दिल्ली-रोहतक रोड व नाहरा-नाहरी रोड समेत शहर के अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनती रही। पकौड़ा चौक के आसपास तो हालत काफी खराब ही रही। यहां सड़क किनारे खड़े किए गए वाहनों के कारण जाम की समस्या से लोग परेशान रहे। झज्जर मोड़ के आसपास भी जाम जैसे हालात ही नजर आए। सेक्टर-6 की पहली पुलिया से लेकर बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन तक का सफर 5 मिनट का भी नहीं है, लेकिन इतनी दूरी तय करने में ही कई वाहन चालकों को तो आधा घंटा से अधिक का समय तक लग गया।