फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता सहन नहीं : सरोज रमेश

Thu, 02 Nov 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गली के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के तय मानकों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही या कोताही सहन नहीं की जाएगी। गली का निर्माण कार्य टेंडर के तय मानकों के अनुसार किया जाए। यह बात नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी ने वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, नप अधिकारियों, वार्ड पार्षद कुलदीप राठी के साथ वार्ड-27 के अंतर्गत मामन विहार कॉलोनी में बन रही सीसी गली का औचक निरीक्षण करते हुए कही है।
विज्ञापन

इस दौरान निर्माण कार्य कर रहे संबंधित ठेकेदार को चेयरपर्सन ने कहा कि निर्माण सामग्री में गुणवत्ता का हर हाल में पालन किया जाए, ताकि लंबे समय तक यहां के निवासियों को गली से आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि वे भी समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करें। ताकि कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार कोताही न बरती जाए। चेयरपर्सन ने लोगों से भी कहा कि अगर गली के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही दिखाई दे तो वह मुझे जरूर सूचित करें। इस मौके पर पार्षद राजेश तंवर, पार्षद कुलदीप राठी, जेई दलबीर देशवाल, जेई संदीप कौशिक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें