फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित

Sun, 17 Mar 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सफाखेड़ी में वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें मुख्यातिथि डाइट प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी रही। प्राचार्य रमेश चंद मलिक ने बताया कि 2021 में विद्यालय विज्ञान के लिए अपग्रेड हुआ। जिसका संचालन सर्व शिक्षा अभियान हरियाणा एवं चौ. छोटूराम मेमोरियल ट्रस्ट नरवाना द्वारा किया जा रहा है। विभिन्न तरह की 50 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100, 200, 400, 800 मीटर रेस, 4 गुणा 100 रिल रेस, लंबी कूद, हाई जंप, कबड्डी, बॉस्केटबॉल, कविता पाठन, देशभक्ति गीत, हरियाणवी एवं पंजाबी गीतों पर डांस सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस अवसर पर मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद सुभाष वर्मा, बीआरसी गुरमुुख सिंह, एपीसी रणधीर सिंह, धूप सिंह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें