फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: समिति ने झुग्गी व झोपड़ियों में बांटे बच्चों को गर्म कपड़े

Sun, 24 Nov 2024 07:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सर्दी को ध्यान में रखते हुए आमजन विकास सेवा समिति की तरफ से झाड़ली में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि गरीबों की सेवा मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि गरीब असहाय की मदद करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति से जितना हो सके, गरीब जन की मदद करनी चाहिए। मुकेश कुमार गर्ग ने बताया कि जैसे ही समिति के सदस्य झुग्गी झोंपड़ी में गर्म वस्त्र बांटना शुरू किए तो वे काफी खुश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें