फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ आकर देखें यहां के उद्योगों का हाल

Thu, 08 Jun 2023 08:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री और बहादुरगढ़ फुटवियर पार्क एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आबकारी एवं कराधान विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव देवेंद्र कल्याण से मुलाकात की। उन्होंने यहां के उद्यमियों की समस्याएं देखने और जानने के लिए बहादुरगढ़ आने का निमंत्रण दिया।प्रधान सचिव ने उद्यमियों को जल्द बहादुरगढ़ आने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उद्यमियों ने प्रधान सचिव के सामने कहा कि बहादुरगढ़ फुटवियर का हब बन चुका है। इसके अलावा प्रदेश में भी फुटवियर उद्योग एक बड़े पैमाने पर उभर रहा है। इससे प्रदेश में निवेश तो बढ़ ही रहा है बल्कि यहां के युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। उद्यमियों ने बताया कि फुटवियर में जीएसटी काफी बढ़ाया गया है। केंद्र सरकार से जीएसटी में राहत देने की मांग की जा चुकी है। उद्यमियों ने विभाग के प्रधान सचिव से भी मांग की है कि वे एसजीएसटी में कुछ छूट दें ताकि फुटवियर इंडस्ट्री को इस मंदी के दौर और चाइना के जूता उद्योग को वे टक्कर दे सकें। इसके अलावा बहादुरगढ़ औद्योगिक नगरी है। यहां छोटे बड़े काफी संख्या में उद्योग हैं। इनके लिए भी उद्यमियों ने एसजीएसटी में छूट देने की मांग की। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वे उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाएंगे और उद्यमियों को हर हाल में राहत देने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर फुटवियर पार्क एसोसिएशन के महासचिव एवं बीसीसीआइ के प्रधान सुभाष जग्गा, वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र छिकारा, संजय नारंग, सतनरायण बंसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें