फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश से बढ़ी ठंड, फसलों को हुआ फायदा

Mon, 05 Feb 2024 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़/ झज्जर। शनिवार रात हुई हुई बारिश रविवार सुबह चली। जिले में 20 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से ठंड फिर से बढ़ गई। हालांकि शाम को हल्की धूप से कुछ राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ गया। एक्यूआई शाम चार बजे 181 पर पहुंच गया। फरवरी में अब तक 37.2 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 5 फरवरी के बाद ठंड और कोहरा बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। 5 से 7 फरवरी के बीच हल्के से मध्यम कोहरा सुबह के समय रह सकता है। 6 और 7 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर और जनवरी के शुष्क रहने के बाद आखिरकार बारिश लौट आई है। उम्मीद है कि जनवरी में बारिश की जो कमी थी, वह फरवरी में पूरी हो जाएगी। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी। झज्जर में 2.5 एमएम बारिश दर्ज की गई हैं जबकि बहादुरगढ़ में 6 एमएम बारिश हुई। बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिल उठे, क्योंकि इस समय की मावठ अमृत तुल्य है। इससे सरसों, गेहूं की फसलों में जान आ गई है। हालांकि रात्रि तापमान में हल्की बढ़त दर्ज हुई है। आज और कल हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों में इस मौसम प्रणाली द्वारा हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। साथ ही आने वाले दो तीन दिनों तक सुबह के घंटों में धुंध कोहरा छाया रहने की संभावना बन रही है क्योंकि मौसम प्रणाली के असर से वातावरण में प्रचुर मात्रा में नमी मौजूद हैं। जिले में सभी स्थानों पर 2.0 मिलीमीटर
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें