बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से गठित की वार्ड कमेटियों के सदस्यों से वीरवार को महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें शाम तीन बजे मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ड एक से 31 तक की कमेटियों के प्रधानों व सदस्यों से संवाद करेंगे। इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा एवं जिला नगर आयुक्त झज्जर कार्यालय ने निर्देश जारी किए हैं। बैठक को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को नगर परिषद के मीटिंग हॉल में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान वार्ड स्तर की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।