फोटो 62: झज्जर रोड पर गड्ढों में भरा पानी।
बहादुरगढ़। गांव दुल्हेड़ा के ग्रामीण झज्जर-बहादुरगढ़ रोड के खस्ताहाल होने से परेशान है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने कहा कि सड़कों के हालात खराब हैं। पहले दिसंबर मे झज्जर रोड के निर्माण का भरोसा दिलाया गया था लेकिन पूरा महीना गुजर जाने के बाद भी काम नहीं हुआ। हरियाणा प्रदेश के मुखयमंत्री 3 जनवरी को बहादुरगढ़ पहुंच रहे है तो वो एक बार झज्जर बहादुरगढ़ की सड़क का मौके पर निरीक्षण करके देखे कि आज झज्जर जिले की सभी सड़को की हालात बद से बदतर है। झज्जर बहादुरगढ़ सड़क का निर्माण 6 साल पहले हुआ था, बनते ही सड़कें टूटनी शुरू हो गई थी। ग्रामीण हवासिंह ने कहा कि अगर अच्छी गुणवत्ता से बनाया जाए तो सड़क कई साल तक नही टूटती।जयकिशन देशवाल ,जयओम मास्टर ने भी सीएम सैनी से झज्जर रोड का निरीक्षण करने की मांग की।