बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते रोहतक व गुप्तचर विभाग झज्जर की टीम द्वारा संयुक्त रूप से एचएस आईआईडीसी सेक्टर-17 स्थित अग्निशमन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान फायर एनओसी की जांच की गई। जिनमें कुल 1212 आवेदन एनओसी के लिए कार्यालय में प्राप्त हुए। जिसमें 835 को फायर एनओसी जारी कर दी गई है तथा 377 आवेदन कागजात पूरे ना होने के कारण रद्द किए गए हैं। इसके अलावा 10 ढाबे चेक किए गए थे। उन्हें फायर एनओसी लेने के लिए नोटिस दिए गए। जिन्होंने नोटिस को कोई उत्तर नहीं दिया है। इसके उपरांत दमकल केंद्र अधिकारी झज्जर ने महानिदेशक हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं पंचकूला को नोटिस देने के बारे में लिखा है। लेकिन अभी तक का ढाबे को बंद करने के आदेश नही मिले है।