फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग ने पंचकर्म के का जांचा रिकॉर्ड

Wed, 03 Jul 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर। सीएम फ्लाइंग की टीम जांच करते हुए।
विज्ञापन
झज्जर। सीएम फ्लाइंग रोहतक और झज्जर की टीम ने मंगलवार को सिविल अस्पताल में पंचकर्म केंद्र आयुष विंग का निरीक्षण किया। इसका नेतृत्व उप निरीक्षक रोहतक रामनिवास ने किया।
विज्ञापन

यहां पर डॉ. ज्योति मिली। टीम ने मरीज़ों की संख्या के आधार पर मूल थेरेपी रजिस्टर और कार्बन कॉपी का मिलान किया, जिसमें राशि का मिलान नहीं मिला। इस मामले में टीम ने सम्बंधित शाखा से थेरेपी रजिस्टर, एंट्री और उससे संबंध रसीद की डिटेल और अन्य कागजात को लेकर नोटिस दिया गया। टीम को डॉ. ज्योति ने बताया कि जिला आयुष अधिकारी आयुष विभाग का कार्यालय अलग है, लेकिन सामान्य अस्पताल झज्जर की बिल्डिंग में ही पंचकर्म विभाग की सेवाएं दी जा रही है। सामान्य अस्पताल में हीं पंचकर्म इलाज के लिए ओपीडी की पर्ची काटी जाती है। प्रत्येक ओपीडी पर्ची की फीस 5 रूपये है, जो सामान्य अस्पताल झज्जर में ही रहती है। ओपीडी पर्ची के बाद उनके द्वारा आयुष पंचकर्म से संबंधित बीमारियां का इलाज किया जाता है। आयुष विभाग में सरकार द्वारा निर्धारित थेरेपी की फीस की रसीद काटी जाती है। उस पैसे को आयुष विभाग द्वारा चालान द्वारा सरकार के खाते में जमा करवा दिया जाता है। आयुष पंचकर्म विंग झज्जर में प्रतिदिन जो भी मरीज आते हैं, उसका पंचकर्म केंद्र में ओपीडी रजिस्टर में इंद्राज किया जाता है। जिस भी मरीज को थेरेपी होती उसका थेरेपी रजिस्टर में इंद्राज किया जाता हैं। यहां पर थेरेपी के लिए जो रसीद काटी जाती है, उसकी मूल रसीद मरीज को दे दी जाती है एवं उसकी कार्बन कॉपी रसीद बुक में रिकॉर्ड के तौर पर विभाग में रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें