फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन भर छाई रही बादलवाही, तापमान में आई गिरावट

Mon, 24 Jun 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। पिछले चार दिनों से जिले के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दिन में धूप के साथ-साथ बादलवाही भी छा रही है। रविवार को भी पूरा दिन बादलवाही छाई रही। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में बढ़ोतरी जरूर दर्ज की जा रही है। आने वाले चार पांच दिनों तक हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी और मानसून का आगमन अपने निर्धारित समय 28 जून को पहुंचने की प्रबल संभावना बन रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। पुरवाई हवाओं ने डेढ़ माह से तापमान में बढ़ोतरी कर रखी है। आने वाले चार-पांच दिनों तक हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा। इस दौरान इलाके में आंशिक बादल और प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी, क्योंकि सोमवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें