झज्जर। दो दिनों से झज्जर लघु सचिवालय में चल रहे सांकेतिक धरना के बाद तीसरे दिन लिपिकीय वर्ग ने अपनी मांगों को लेकर रोहतक तक साइकिल यात्रा निकाली।
कर्मचारियों नेलघु सचिवालय झज्जर से लेकर लघु सचिवालय रोहतक तक 60 से ज्यादा साइकिलों के साथ 95 लिपिकीय वर्ग के कर्मचारियों ने अपनी यात्रा पूरी की। पूर्व राज्य प्रधान गणेश कुमार ने बताया कि सरकार जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है जब तक धरना जारी रहेगा। सरकार ने लिपिकों को 21700 को जुमला दिया है, जिससे किसी एक भी कर्मचारी को कोई फायदा नहीं हुआ है। जिला प्रधान मोहित गुलिया ने बताया कि पूरे हरियाणा में चारों दिशाओं से साइकिल यात्रा शुरू हुई है, जो हरियाणा के प्रत्येक जिले से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का मकसद है कि उनकी बात सरकार व आमजन तक पहुंचे कि लिपिकीय वर्ग की जो मांगे हैं, वे जायज है। इस अवसर पर राज्य उप प्रधान सुरेंद्र सुहाग, धर्मेंद्र ढाका, सत्यदेव राठी, प्रदीप गुलिया, जयपाल, रोहतास, आनंद कुमार, अशोक कुमार, कप्तान सिंह, विनोद कुमार, ओमबीर, सतीश, ललित, सुभाष, यशपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, कुसाग्र, संजीत कुमार, विकास, जोगिंदर सिंह मौजूद रहे।
झज्जर में अपनी मागों को लेकर साइकिल यात्रा निकालते हुए लिपिकीय कर्मचारी ।