22jjrp16- सांपला रोड स्थित जलघर की सफाई करते निरंकारी मिशन से जुड़ी साध-संगत। स्रोत-निरंकारी म
- फोटो : 1
झज्जर। सांपला रोड स्थित जलघर में रविवार को सर्व साध संगत और सेवादल ने स्वच्छ-जल, स्वच्छ-मन निरंकारी मिशन के तहत सुबह 8 से 11 बजे तक साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान प्रोजेक्ट अमृत के चौथा चरण के तहत चला। जिला संयोजक रोशनलाल निरंकारी ने बताया कि इस अभियान के तुरंत पश्चात संत निरंकारी सत्संग भवन में दोपहर एक तक सत्संग का आयोजन किया गया। इसके बाद साध संगत ने लंगर प्रसाद लिया। यह अभियान गांव दूबलधन व बेरी में भी चलाया गया। संवाद