अग्रसेन पार्क में बंद पड़ा फव्वारा।
झज्जर। मैन बाजार में डाकखाने के पास बनाए गए अग्रसेन पार्क में पिछले छह महीनों से सफाई नहीं हो रही। इस कारण यहां गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
पार्क में सुबह शाम आसपास के लाेग सैर करने के लिए आते है, लेकिन गंदगी होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। कूड़े से दुर्गंधआती रहती है। नगर परिषद के कर्मचारियों का इसकी तरफ ध्यान नहीं जा रहा। पार्क में लगे फव्वारे में दूषित पानी भरा हुआ है। इस कारण मच्छर पनप रहे हैं। लोगों के लिए बाजार में पार्क बनाया गया है। पिछले छह महीनाें से पार्क की सफाई नहीं करवाई गई है। इसके कारण आसपास रहने वाले लोगों और पार्क में आने वालों को बदबू से परेशानी हो रही है। शाम को पार्क में छोटे बच्चे भी खेलने के लिए आते है। पार्क की दीवारों की भी जर्जर हो चुकी है। आसपास के लोगों ने बताया कि पार्क में बैठकर लोग दिनभर नशा करते रहते हैं। इस कारण महिलाएं यहां आने से कतराने लगी है, लेकिन प्रशासन की तरफ से इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
पार्क में बंदरों का भी आतंक
अग्रसेन पार्क में आने वाली महिलाओं और बच्चों में बंदरों का भी आतंक बना हुआ है। बंदरों ने कई बार महिलाओं और बच्चों पर भी हमला किया है। इस वजह से अब यहां आने वाली महिलाओं और बच्चों में डर बना रहता है।
पिछले तीन छह महीनों से पार्क सफाई नहीं की जा रही। पार्क में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बार-बार शिकायतें देने के बाद भी नगर परिषद के कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं आ रहे। पार्क कूड़े के ढेर में बदल गया है।
प्रशांत आर्य, दुकानदार
पार्क को लोगों के लिए बनाया गया था, लेकिन नगर परिषद की तरफ से पार्क में सफाई की काई व्यवस्था नहीं है। पार्क में फव्वारा है, लेकिन साफ पानी नहीं है। गंदे पानी की वजह से बीमारियां फैलने का डर भी बना रहता हैं।
हैप्पी, दुकानदार