16jjrp10- झज्जर। बस अड्डे पर आमजन को जागरुक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।स्रोत- स्वास्थ्य विभाग
- फोटो : संवाद
झज्जर। नागरिक अस्पताल की तरफ से ओरल हेल्थ महीने के तहत दांत स्वास्थ्य को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जयमाला ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को दांतों में ब्रुश करने की सही जानकारी होनी चाहिए। डेंटल सर्जन डॉ. प्रवीण ने कहा कि दांतों की लंबी उम्र के लिए व्यक्ति को अच्छे खान-पान का प्रयोग करना चाहिए। डेंटल सर्जन डॉ. शिखा ने उपस्थित आमजन को दातों में ब्रुश करने के लिए जागरूक करते हुए सही तरीका सिखाया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डेंटल मैकेनिक सुरेश कुमार, रोडवेज से एसएस सतीश कुमार, परिचालक चिंटू धनखड़ माैजूद रहे। संवाद