झज्जर। पूर्व विधायक बनारसी दास मार्ग स्थित बेरी गेट में नंदी आरओ का शुद्ध पेयजल हरियाणा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त आरंभ हो गया है। वार्ड 12 के नगर पार्षद नरेश वाल्मिकी ने बताया कि इस प्लांट में नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी के सहयोग से तैयार किया गया है। नंदी आरओ पेयजल निशुल्क सेवा प्रदान की जा रही है। स्वच्छ जल स्वच्छ कल जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा सरकार एवं नंदी के सहयोग से वार्ड 12 में नगर पार्षद नरेश कुमार वाल्मिकी के प्रयासों से एवं जिले सिंह सैनी के सहयोग से आरंभ किया गया है।