फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौत

Wed, 04 Sep 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोहाना। गोहाना व भैंसवान खुर्द के रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को रोहतक से गोहाना आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से कक्षा 12वीं के छात्र की मौत हो गई। रेलवे थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव बनवासा निवासी सागर रेल लाइन को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए और इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उनकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि गांव बनवासा की एक लड़की ने अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट बरोदा थाना में लिखवाई है। इसमें छात्र के कपड़े, पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में दी गई जानकारी से मिलते-जुलते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें