फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिविल अस्पताल को मिली एक और सी आर्म मशीन

Sun, 19 May 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
18jjrp07- झज्जर। सिविल अस्पताल में ऑपरेशन ​थियेटर में चल रहा काम। फोटो-संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सरकारी अस्पताल को एक और सी आर्म मशीन मिली है। इस मशीन से अब चिकित्सक आसानी से ऑपरेशन कर सकेंगे। इससे पहले एक सी आर्म मशीन अस्पताल में थी, लेकिन यह नई मशीन अत्याधुनिक है। अब सी-आर्म मशीन की मदद से चिकित्सक आसानी से आपरेशन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस मशीन की मदद से चिकित्सक आसानी से टूटी हड्डी को जोड़ सकेगा। सी-आर्म मशीन हड्डी से जुड़े ऑपरेशन के काम में आती है। यह मशीन 15 से 20 लाख रुपये की आती है। इस मशीन के जरिये डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान हड्डी या अंदर की जगह को स्क्रीन पर देख पाते हैं। इसके जरिये माइनर से लेकर बड़ा ऑपरेशन किया जा सकता है। इसके अलावा रॉड डालने और जोड़ों के पास टूटी हड्डी को जोड़ने के काम आती है। इससे यह पता चल जाता है कि कौन सा स्क्रू, रॉड कहां डालना है। इस मशीन के बिना ऑपरेशन करना असंभव होता है। अब अत्याधुनिक मशीन आने क बाद मरीजों को इसका फायदा मिल सकेगा। उम्मीद है कि अगले एक माह में यह मशीन अस्पताल में इंस्टाॅल कर दी जाएगी।

सोमवार से एक्सरे भी शुरू होने की उम्मीद
सरकारी अस्पताल में एक्सरे की भी आधुनिक डिजिटल मशीन लगाई जा रही है। इसे लगाने का काम अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि सोमवार से सरकारी अस्पताल में नई डिजिटल मशीन से ही एक्सरे करने का काम शुरू हो जाएगा। पिछले लगभग 15 दिन से मशीन न होने की वजह से मरीजों को बाहर से महंगे दामों पर एक्सरे करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ओटी में भी चल रहा काम
सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में काम चल रहा है। पिछले कई दिनों से मरम्मत का काम किया जा रहा है। ओटी को भी अपडेट किया जा रहा है ताकि मरीजों के ऑपरेशन आसानी से हो सकें।
विज्ञापन


वर्जन
सिविल अस्पताल को नई सी आर्म मशीन मिली है। उसे जल्द चालू कर दिया जाएगा। ओटी की भी रिपेयर का काम करवाया जा रहा है।
-डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें