विधायक राजेंद्र सिंह जून ने अपने कार्यालय में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना व हलके का विकास करवाना मेरी पहली प्राथमिकता है। विधायक ने कहा कि बहादुरगढ़ हलके के विकास के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हलके की जनता किसी भी समस्या के लिए उनसे मिल सकती है। विधायक जून ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार व अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसलिए अधिकारी व कर्मचारी लोगों की समस्याओं को लटकाने का नहीं बल्कि समाधान करने का काम करें ताकि जनता को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। इस अवसर पर अमित कसार के साथ सूर्या रोशनी कंपनी से कर्मचारी यूनियन के नेतागण, श्रीनिवास गुप्ता के साथ टीचर कॉलोनी के निवासी, वीरेंद्र मलिक के साथ सेक्टर 6 व डाबोदा के निवासी मौजूद रहे।