फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनाध्यक्ष को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने भारतीय सेना के प्रमुख जनरल विपिन रावत से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें सम्मानित भी किया। दोनों के बीच आपसी संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर भी बातचीत हुई। सेनाध्यक्ष जनरल रावत संग विशेष मुलाकात के दौरान सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के सीईओ डॉ. भारद्वाज ने उन्हें एक स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान जनरल विपिन रावत ने सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट-2019 में गेस्ट ऑफ ऑनर बनना स्वीकार किया। सिक्स सिग्मा के सीईओ डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने जनरल विपिन रावत को सेना द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. भारद्वाज ने जनरल रावत को बताया कि सेना ने प्रशिक्षण के दौरान सिक्स सिग्मा हाई ऑल्टीट्यूड मेडिकल स्टाफ को हाई ऑल्टीट्यूड और माउंटिरिंग क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में सहजता से कार्य करने का कड़ा अभ्यास कराया गया। इससे पहले भी सिक्स सिग्मा हाई ऑल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम इंडियन एयर फोर्स, आईटीबीपी, बीएसएफ और एनडीआरएफ के साथ संयुक्त अभ्यास कर चुकी है। सेनाध्यक्ष विपिन रावत ने सिक्स सिग्मा हाई ऑल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस टीम के कार्योें को सराहा और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, सिक्स सिग्मा हाई ऑल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस इसी प्रकार से बढ़-चढ़कर पहाड़ी क्षेत्रों में कार्य करती रहे। डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने जनरल विपिन रावत को एक चित्र भेंट किया। इस दौरान सिक्स सिग्मा हाई ऑल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अनीता भारद्वाज और भारत शर्मा (चीफ प्रिसिंपल कंसलटेंट) भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें