फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शुभम के एचसीएस में चयन से शहर में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के होनहार बेटे शुभम का एचसीएस परीक्षा में चयन होने पर शहरवासी खुशी से झूम रहे हैं। वही द हाइट एकेडमी में शुभम का भव्य स्वागत किया गया। एकेडमी के शिक्षक नविंद्र कुमार व जितेंद्र ने बताया कि शुभम पढ़ाई में शुरू से ही हो होशियार रहा है। इस अवसर पर दा हाइट्स एकेडमी के अलावा शुभम के परिजनों ने भी शुभम का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर उनकी बहन व अन्य परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुभम ने बताया कि उन्होंने शहर के श्री महावीर जैन हाई स्कूल से दसवीं की परीक्षा 93.4 प्रतिशत अंकों से पास की थी और 12वीं की परीक्षा द हाइट एकेडमी से पास की थी। उनका आईआईटी में ऑल इंडिया में 3020वां रैंक आया था। उन्होंने सिविल इंजीनियर की स्नातक की पढ़ाई गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज गुरुग्राम से की है। वह फिलहाल हरियाणा स्टेट मार्केटिंग बोर्ड में बतौर जेई के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा में उनका दूसरा इंटरव्यू था। इस बार एक्सेस एग्ज्यूकेटिव पद के लिए वे चयनित हुए हैं। परीक्षा को पास करने के लिए वे लगातार 6 से 7 घंटे नियमित तौर पर पढ़ते रहे हैं। सरकारी सेवा में होते हुए भी पढ़ाई करना व समय प्रबंधन करना उनके लिए चुनौती रहा है। 2006 से 2012 तक वे शतरंज जूनियर स्टेट चैंपियन भी रह चुके हैं। उन्हें पुराने गाने सुनने का शौक है। शुभम के पिताजी रामू राम सोलंकी सेल टैक्सेशन विभाग से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और उनकी मां शकुंतला गृहिणी है। शुभम की इस उपलब्धि पर शहर में जश्न का माहौल बना हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें