फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद ने चार एकड़ शामलात जमीन पर लिया कब्जा

Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मंगलवार को नगर परिषद की टीम आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (पार्ट-बी) में अपनी जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंची। यह जमीन दिल्ली सीमा के साथ लगती है। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद नगर परिषद ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर जमीन पर कब्जे लिया। उधर जमीन पर फसल बुआई करने वाले रघुबीर सैनी ने नगर परिषद अधिकारियों पर जबरदस्ती जमीन पर कब्जा लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दरअसल, कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट ने शामलात जमीन का फैसला सरकार के हक में दिया था। इस फैसले के साथ ही शहर की शामलात भूमि की मालिक नगर परिषद हो गई है। अब नगर परिषद शामलात जमीन को अपने कब्जे में ले रही है। हालांकि किसानों द्वारा भी इस फैसले को कोर्ट में चैलेंज किया गया है। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-बी में दिल्ली सीमा के साथ भी करीब चार एकड़ भूमि है, जहां कई वर्षों से किसान परिवार द्वारा खेती की जा रही है। जमीन का कब्जा लेने के लिए नगर परिषद की टीम पहले भी वहां गई थी, लेकिन तब विरोध के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी थी। ऐसे में मंगलवार को एक बार फिर से नप की टीम ने वहां दस्तक दी। ड्यूटी मजिस्टे्रट नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कब्जा लेने की कार्रवाई शुरू की। जेसीबी से तार उखाड़ दी गई। हालांकि वहां मौजूद एक व्यक्ति रघुबीर सैनी ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई को गलत बताया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कार्रवाई में किसी तरह का खलल उत्पन्न नहीं हुआ। कार्रवाई करने वाली टीम में ईओ संजय रोहिल्ला, एक्सईएन डालचंद, प्रकाश पटवारी, एलओ नीरज, जेई संदीप, दलबीर, एसआई सुनील हुड्डा आदि शामिल थे। उधर, रघुबीर सैनी ने कहा कि 36 साल से इस जमीन पर हम खेती कर रहे हैं। नगर परिषद की टीम हमारे साथ जोर जबरदस्ती कर रही है। अधिकारियों ने ऑर्डर की कापी नहीं दिखाई और न ही कोई नोटिस दिया। आते ही जेसीबी चला दी। तार उखाड़ी जा रही है। हमारी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।


वर्जन...

नगर परिषद की जमीन है। इस पर कब्जा था। पहले भी कार्रवाई के लिए टीम आई थी लेकिन कब्जाधारियों ने सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की थी। अब ड्यूटी मजिस्टे्रट व पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा ले रहे हैं। चार दीवारी कर इस जमीन को नगर परिषद के कार्य के लिए इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़



-फोटो 60 : मौके पर मौजूद नगर परिषद के अधिकारी व पुलिस फोर्स।

-फोटो 61 : जमीन पर गड्ढे खोदती जेसीबी।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें