फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस: 12 साल के कार्तिक ने तीन मोबाइल एप बना दर्ज कराया रिकॉर्ड, कोडिंग-ग्राफिक डिजाइनिंग में मचा रहा धूम

Mon, 14 Nov 2022 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)

सार

कार्तिक ने यूट्यूब पर कोडिंग ऐप सीखे हैं। कार्तिक के पिता अजीत सिंह खेती बाड़ी करते हैं। वे केवल दसवीं कक्षा तक पढ़े हुए हैं। जबकि उनकी मां सुशील अनपढ़ है।
विज्ञापन
कार्तिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह के छात्र और अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हरियाणा के झज्जर जिले के झांसवा के किसान अजीत सिंह के 12 साल के बेटे कार्तिक ने तीन मोबाइल एप बनाए हैं। परिवार का दावा है कि कार्तिक की इस उपलब्धि पर उसका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कार्तिक ने एक एप सामान्य ज्ञान विषय से संबंधित बनाया है। लुसेंट जीके ऑनलाइन नाम से इसे बनाया गया है। दूसरा ऐप में कोडिंग और ग्राफिक्स डिजाइनिंग की शिक्षा दी जाती है और तीसरा एप डिजिटल एजुकेशन से संबंधित है।

उसने केवल मोबाइल पर वीडियो देखकर वहां से सीखकर ये तीनों एप बनाए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय किलोई में छठी कक्षा में पढ़ रहे कार्तिक के परिजनों ने बताया कि जिस मोबाइल को देखकर कार्तिक ये सब सीखता था उस मोबाइल की स्क्रीन भी टूटी हुई थी।
विज्ञापन


कोरोना काल को अवसर में बदलकर उसने ऑनलाइन क्लास लेते हुए यह एप बनाए। कार्तिक ने यूट्यूब पर कोडिंग ऐप सीखे हैं। कार्तिक के पिता अजीत सिंह खेती बाड़ी करते हैं। वे केवल दसवीं कक्षा तक पढ़े हुए हैं। जबकि उनकी मां सुशील अनपढ़ है। परिवार कार्तिक को बुलंदियों तक पहुंचाने की तमन्ना रखते हैं 12 साल की उम्र में कार्तिक दो किताबें भी लिख चुका है। उसकी पहली किताब का नाम है कोडिंग जो उन्होंने 2021 में लिखी है जबकि दूसरी किताब का नाम है द ग्राफिक डिजाइन है। इन दोनों 12 साल की उम्र में कार्तिक  दो किताबें लिख चुके हैं। उन्होंने डिजाइन भी खुद ही किया है ।

मिल चुके हैं कई पुरस्कार
कार्तिक अभी 12 साल के ही है और इस उम्र में उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं। जिनमें चाइल्ड पॉडिजी ओमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड शामिल हैं। पांचवीं कक्षा में वृक्ष मैथ के विजेता भी रहे कार्तिक ने के प्रवेश परीक्षा में पास होकर अमेरिका की यूनिवर्सिटी में बीएससी इन कंप्यूटर साइंस की डिग्री के लिए पढ़ाई कर रहे हैं।

कार्तिक के पिता ने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्पत चौटाला उन्हें फोन पर बधाई दे चुके हैं। दुष्यंत चौटाला की तरफ से कार्तिक को लैपटॉप उपहार में भी दिया जा चुका है। पूर्व एएसपी राजवीर सिंह, ग्राम पंचायत झांसवा भी उन्हें सम्मानित कर चुकी है। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी   कार्तिक जाखड़ को जटेला  धाम दुबलधन माजरा  में सम्मानित कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें