फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कला उत्सव में बच्चों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। खंड स्तरीय कला उत्सव 2024 का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ अध्यक्ष रमेश चौहान, कार्यक्रम के संयोजक रविंद्र कौशिक ने किया।
विज्ञापन

कला उत्सव में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वी से 12वी के बच्चों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कला उत्सव के तहत विजुअल आर्ट, डांस (फॉक), नाटक, वोकल म्यूजिक, ट्रेडिशनल स्टोरी टेलिंग, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल कला में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन दिखा कर सबका मन मोह लिया। बीआरसी बेरी रमेश चौहान और रविंद्र कौशिक ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका में परीसिक्षित, सुनीता, तरंग हुडा, नरोतम, विनीता, मुकेश रानी, अजीता, करमबीर, अन्नु, शशि किरण,रश्मि, मोनिका, बबिता, सुमन, नेहा ने निभाई। इस अवसर पर बीआरसी ऑफिस से नीलम, उर्मिला, मोनिका, संगीता, देवना, जयवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

ः ट्रेडिशनल स्टोरी में पहला स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ की खुशी व अंजली, दूसरा स्थान पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी की वंशिका, शीतल, तीसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धांधलान की हीना व राशि को मिला। फॉग डांस में पहला स्थान पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, दूसरा स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ व तीसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ मॉडल माध्यमिक विद्यालय बेरी ने पाया। क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें