बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 स्थित डीएवी स्कूल में सनातनी रक्षा दल द्वारा सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों महिलाओं व जवानों ने आत्मरक्षा के साथ सनातन संस्कृति को भी आत्मसात का अभ्यास किया।
हवन उपरांत पैरा कमांडो से सेवानिवृत्त एवं प्रशिक्षक जयदेव ने अचानक हमले से बचाव व चाकू से हमले से बचने व हमलावर को काबू करना सिखाया। सनातनी रक्षा दल ने निर्णय लिया है कि महीने के अंतिम रविवार को आत्म रक्षा शिविर लगाया जाएगा। रक्षा दल अध्यक्ष नगेंद्र लाकड़ा, महासचिव हरिकेश मलिक, प्रवक्ता अश्वनी कुमार बराही, ईश्वर, राकेश शर्मा ने अपील की कि सभी इन शिवरों में शामिल होकर सशक्त भारत का निर्माण करने में सहायक बने। सनातनी रक्षा दल द्वारा समय समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हमारा उद्देश्य स्वस्थ सबल सनातन संस्कृति से समृद्ध समाज का है। हवन उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। बालिकाओं ने सेल्फ डिफेंस में अत्यधिक रुचि दिखाई और हर गुर को प्रशिक्षक जयदेव के निर्देशानुसार अभ्यास किया। इसके अलावा भारत की वर्तमान स्थिति और आने वाली परिस्थिति में हमारा योगदान क्या हो, इस पर भी प्रकाश डाला गया।