शहर के जगन्नाथ उमंग बालगृह से एक बच्चा लापता हो गया। बालगृह अधिकारियों की ओर से पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। जिसपर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि करीब आठ वर्षीय एक बच्चा बादली क्षेत्र से लावारिस हालत में मिला था। बच्चे ने अपना नाम तो बताया था लेकिन परिवार और अन्य किसी तरह की जानकारी वह नहीं दे पा रहा था। जिसके बाद बच्चे को उमंग बालगृह में भेजा गया था। रविवार को उक्त बच्चा यहां से अचानक लापता हो गया। वह किन परिस्थितियों में गया है, इसको लेकर पुलिस पता लगाने में जुटी है। जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि लापता बच्चे को तलाशा जा रहा है।