बहादुरगढ़। छोटूराम नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ निवासी नकुल (30) की मौत हो गई। आशंका है कि युवक की मौत किसी बीमारी के चलते हुई है। लाइनपार थाना पुलिस ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। नकुल छोटूराम नगर में रहता था और एमआईई स्थित एक कंपनी में काम करता था। अचानक नकुल की तबीयत बिगड़ गई। उसकी तबीयत को बिगड़ता देख परिचितों ने उसे संभाला और अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार नकुल की मौत किसी बीमारी के चलते हुई या फिर इसके पीछे अन्य कोई वजह रहीं इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। संवाद