झज्जर। निर्जला एकादशी के अवसर पर वीरवार को शहर में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं और दुकानदारों की ओर से कई स्थानों पर मीठे पानी की छबील लगाई गई। मेडिकल रोड, छिक्कारा चौक, चौपटा बाजार, सिलानी गेट, पुरानी तहसील रोड, गुरुग्राम रोड और कुलदीप चौक सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने शरबत का प्रसाद ग्रहण कर गर्मी से राहत पाई। वहीं ग्वालिसन रोड स्थित काकरा पीर दरगाह पर समस्त भक्तजन एवं सेवा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद