फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टेडियम की सीढि़यों पर बैठकर हुई शतरंज प्रतियोगिता

विज्ञापन
झज्जर खेल स्टेडियम में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
झज्जर। ब्लाॅक स्तर पर अड़र-19 स्कूली गेम्स अव्यवस्थाओं की भेट चढ़ गए। महर्षि दयानंद खेल स्टेडियम में बुधवार को शतरंग और जिम्नास्टिक के खेल हुए, लेकिन स्टेडियम में खेल विभाग की तरफ से बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम नहीं किया गया। अभिभावकों का आरोप है कि मैट की व्यवस्था न होने से शतरंज की प्रतियोगिताएं स्टेडियम की सीढि़यों पर बैठकर करवाई गई।
विज्ञापन

पीने के पानी तक की सुविधा नहीं थी। इससे खेलने आए बच्चाें और उनके माता-पिता, अध्यापकों ने भी नाराजगी जताई। अध्यापकों ने बताया कि जिले में अलग-अलग जगहों पर खेलों का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन कहीं भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की गई। बच्चों को बाहर से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। खेल विभाग की तरफ से भी इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। स्टेडियम में पीने के पानी के लिए वॉटर कूलर लगाया गया है, लेकिन उसका पानी पीने लायक नहीं है। शौचालय में गंदगी फैली हुई थी, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी हुई। अभिभावक सुभाष ने बताया कि पीने के पानी के लिए वाटर कूलर लगाया गया है, लेकिन पानी से बदबू आ रही है। ऐसे में इस पानी को पीने से बच्चे बीमार हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि शौचालय की भी सफाई नहीं की गई गंदगी से बुरा हाल है शौच को जाने लायक भी नहीं है।
यह रहे परिणाम

अंडर-19 चेस में राजकीय स्कूल कबलाना से विक्रम सिंह प्रथम, अंडर-17 में आरईडी से राधे प्रथम, अंडर-14 में दुजाना के ब्रिगेडियर रण सिंह पब्लिक स्कूल से एकांश जांगड़ा ने प्रथम स्थान पाया। वहीं जिम्नास्टिक में ज्यादा खिलाड़ी नहीं आए। इसके चलते ट्रायल बेस पर खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


वर्जन

मैं दूसरे स्कूल में चल रह खेलों में गया हुआ था। स्टेडियम में शौचालय व पेयजल की सुविधा न मिलने की शिकायत उनके पास नहीं आई । यदि हुआ है तो उसे चेक किया जाएगा। जिला स्तरीय खेलों में परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन




कृष्ण धनखड़, सहायक शिक्षा खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें