फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में गूंजते रहे जयकारे

Sat, 05 Oct 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भीमेश्वरी देवी की पूजा करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। साथ ही माता के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन

मां के दरबार में सुबह 5 बजे मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही लाइन लग गई। श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर जयकारे लगाए। घर व परिवार की सुख शांति के लिए मन्नत मांगी। उन्होंने मां का प्रसाद ग्रहण किया। यहां मुख्य मेला सप्तमी और अष्टमी को लगता है। मात्र दो दिनों में भी लाखों श्रद्धालु मां के दर्शनार्थ बेरी पहुंचते हैं। इसी भीड़ के कारण मंदिर के चारों और बैरिकेडिंग की गई है। केवल पैदल जाने का ही रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें