फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस

विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते एसपी राजेश दुग्गल। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रविवार को खुड्डन व समसपुर माजरा गांव में आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसपी विजय प्रताप सिंह व एएसपी विक्रांत भूषण ने समारोह स्थलों का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक उपकरणों के साथ तैनात किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर चिह्नित स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सामान्य रखने के लिए यातायात पुलिस को तैनात किया गया। गांव खुड्डन व आसपास के क्षेत्र में वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा संबंधी जांच व तलाशी के उपरांत ही प्रवेश करने दिया जाएगा। सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इससे पूर्व लघु सचिवालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक भी हुई। जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके ड्यूटी संबंधी बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें