06jjrp11- झज्जर। शहर में तैनात की गई पैरामिल्ट्री फोर्स। स्त्रोत- पुलिस पीआरओ
झज्जर। झज्जर जोन के पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार के दिशा निर्देशन में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए शहर में आठ जगहों पर पुलिस के जवान और पैरामिलिट्री फोर्स ने नाकाबंदी की। जवानों ने संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच की। विधानसभा चुनाव के चलते शराब की तस्करी नशीले पदार्थों की आपूर्ति को लेकर भी पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की पूर्ण जांच कर दस्तावेजों को चेक किया जा रहा है।