बहादुरगढ़।शातिर ने पहले अपने आपको दोस्त बताया, फिर रिश्तेदार की बीमारी का बहाना बनाकर एक व्यक्ति से 60 हजार रुपये ठग लिए। भुगतभोगी ने साइबर थाना में शिकायत देकर रुपयों की बरामदगी व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ठगी की यह वारदात बादली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ऊटलौधा निवासी राजेश के साथ हुई। पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि 2 अगस्त को उसके फोन पर एक कॉल आई। कॉलर ने कहा कि मैं आपका दोस्त अशोक बोल रहा हूं। मैने विश्वास कर लिया। फिर उसने कहा कि मेरे फोन से पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे। इसके बाद उसने मेरे पास पहले 10 हजार फिर 50 हजार रुपये के मैसेज भेज दिए। उसने कहा कि मैं आपको एक फोन नंबर देता हूं और कहा कि रिश्तेदार अस्पताल में दाखिल है। फिर उसे और विश्वास हो गया, क्योंकि हमारा एक रिश्तेदार बीमार रहता था। इसके बाद उसने एक फोन नंबर भेजा और कहा, इस नंबर पर पैसे डाल दो। फिर मैले पहले 10 हजार, फिर 15 हजार, 15 हजार और 20 हजार रुपये भेज दिए। कुल 60 हजार रुपये फोन-पे द्वारा भेजे गए। इसके बाद मंैने अपना बैलेंस चेक किया तो खाते से 60 हजार रुपये कटे हुए मिले। मंैने अपने रिश्तदार से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि हमने आपके पास पैसे डलवाने के लिए कोई मैसेज नहीं भेजा। राजेश का आरोप है कि किसी अज्ञात शख्स ने फेक मैसेज भेजकर फ्रॉड करके उसके साथ धोखाधड़ी करके कुल 60 हजार रुपये ठग लिए। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।