फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चरण सिंह राठी बने इनेलो खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव

Sat, 18 Oct 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : चरण सिंह राठी को गुलदस्ता देकर स्वागत करते इनेलो नेता भूपेंद्र नफे सिंह राठी। विज्ञप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकारिणी गठित की जा रही है। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, आदित्य देवीलाल चौटाला, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मोर व इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी के निर्देशानुसार खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित की गई है। कोच चरण सिंह राठी को खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी शीर्ष नेतृत्व समेत सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ साथियों का आभार प्रकट किया है। इस मौके पर शहरी जिलाध्यक्ष रामनिवास सैनी, जिला सचिव बलबीर सांगवान, मास्टर दिलीप सिंह, गोलू सराय, सोनू सैनी, पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र राठी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कोच चरण सिंह राठी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें