फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: घरों से पंडालों तक गूंज रहे गणपति के जयकारे

Mon, 09 Sep 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : गणपति धाम में गणेश जी की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संंवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गणपति महोत्सव शुरू होने के साथ ही चारों ओर गजानन ही गजानन छाए हुए हैं। शहर की गलियों से लेकर घरों तक गणेश महोत्सव की धूम है। घर हो या पूजा पंडाल हर जगह गणपति के जयकारे ही गूंज रहे हैं। मोदक से लेकर काजू कतली और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कई दिनों से मंदिरों, कॉलोनियों और घरों में विघ्नहर्ता विराजमान हैं। भगवान गणेश को मोदक और अन्य व्यंजनों का भोग लगाकर पूजा हो रही है। दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित गणपति धाम में प्रतिदिन गणपति की पूजा होती है। गणपति का वस्त्र श्रृंगार, गणपति चरण पूजन, हवन पूजन हो रहा है।
वहीं बालक हितैषी सेवा समिति के प्रचार सचिव रविकांत भौंसले ने बताया कि प्रतिदिन पंडाल में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। इसके अलावा लाइनपार क्षेत्र, छोटूराम नगर में भी गणपति उत्सव कार्यक्रम चल रहे हैं। छोटूराम नगर में फाइबर की प्रतिमा स्थापित है और हर साल इसी प्रतिमा की स्थापना होती है। ओमेक्स सिटी में भी गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं गणेश सेवा समिति द्वारा 18वां गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से सुभाष चौक, मेन बाजार में मनाया जा रहा है। कुमार मराठा ने बताया कि गणेश महोत्सव 17 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें