फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बदलता मौसम कर रहा बीमार, अस्पताल की ओपीडी 200 पार

Thu, 29 Feb 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप खिल रही है तो कभी बारिश हो रही है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।मौसम का ये बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रोजाना 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।इनमें खांसी, जुकाम, बुखार, गला खराब होने की शिकायत अधिक हैं। चिकित्सकों ने अभी गर्म कपड़ों से परहेज न करने की सलाह दी है। साथ ही ठंडा पानी और आइस्क्रीम न खाने के लिए कह रहे हैं। प्रतिदिन अस्पताल में 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें बच्चों की संख्या भी काफी अधिक है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अहिभूषण ने कहा कि धूप निकलते ही गर्म कपड़े उतार देते हैं और ठंड लग जाती है। यही वजह है कि लोगों को वायरयल, नजला, जुखाम और खांसी की शिकायत हो रही है। बच्चे ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक पी रहे हैं ये भी इसकी बड़ी वजह है। बच्चों में यह शिकायत ज्यादा आ रही है। उन्होंने बताया कि 65 फीसदी को तेज बुखार, खांसी-जुकाम, गले में खराश, गले में दर्द, सिर-आंखों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द की शिकायत के मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों में निमोनिया की शिकायत भी मिली है। कई बच्चों की पसली भी चल रही थी।
विज्ञापन



इन बातों का रखें ध्यान

-गर्म कपड़े पहनकर रहें, गुनगुने पानी से नहाएं।

-गुनगुना पानी पीएं, पानी की भांप ले सकते हैं।

-शादी में आइसक्रीम-कोल्ड ड्रिंक लेने से बचें।

-वायरल बुखार होने पर पैरासीटामोल ले सकते हैं।

-घर में रखे बुखार-खांसी के सिरप बच्चों को न पिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें