फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रागिनी में चंचल, गजल गायन में प्रीति रही प्रथम

Mon, 12 Feb 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बहू सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए ​शिक्षक ।स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहू में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम झंकार का समापन हुआ। इसमें प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रागिनी में चंचल और गजल गायन में प्रीति प्रथम रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर मोनिका ने बताया कि हिंदी कविता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा चंचल, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कल्पना व बी.काम तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा रही। हरियाणवी कविता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः बीए प्रथम वर्ष की छात्रा विशाल कुमारी, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा निशा व बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका रही। अंग्रेजी कविता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः बीए प्रथम वर्ष की छात्रा विशाल कुमारी, बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा राधा व बीकाम तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा तृतीय स्थान पर रही। भजन गायन में विशाल कुमारी प्रथम, राधा द्वितीय व चंचल तृतीय स्थान पर रही। रागनी गायन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः चंचल, उपासना व करीना रही। गजल गायन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः प्रीति, रीतू व विशाल कुमारी रही। स्किट में प्रीति की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास होता है और नई नई प्रतिभा निखर कर सामने आती है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुखवीर सिंह ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम महाविद्यालय में होते रहने चाहिए। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। मंच संचालन डॉ. रविन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें