फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद उमस व चिपचिपी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। मौसम में 90 प्रतिशत से अधिक नमी बनी हुई है। हालांकि मौसम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कहा है कि यदि बारिश होती भी है तो उसके बाद भी उमस बनी रहेगी। तापमान भी अधिक नहीं है, लेकिन उमस से परेशानी बढ़ी हुई है। सोमवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पर रहा। शनिवार की सुबह क्षेत्र में 58 एमएम बारिश हुई थी। इसके बाद उम्मीद थी कि अब मौसम राहत देगा, लेकिन इसके बाद तो उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें