फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीबीएसई नेशनल स्विमिंग में छाए चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के तैराक, दो गोल्ड समेत जीते पांच मेडल

Wed, 16 Oct 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 61 : सीबीएसई नेशनल स्वीमिंग मे पदक विजेता प्रियांशी दलाल।
विज्ञापन
बहादुरगढ। शहर की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी के तैराकों ने सीबीएसई नेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, दो सिल्वर और एक कांस्य सहित पांच पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

अकादमी के निदेशक और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप 11 से 14 अक्तूबर तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के बॉयज अंडर-17 ग्रुप में शुभम ने 2 मिनट 3 सेकंड और 44 माइक्रो सेकेंड के साथ 200 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं 800 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर और 400 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक हासिल किया है।
लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में प्रियांशी ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गोल्ड और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सिल्वर मेडल हासिल किया है। विजेता तैराकों को हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव और भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ के तैराक लगातार हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। तैराकी में हरियाणा का भविष्य उज्ज्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें